समय भास्कर,फिरोजाबाद। शहर की लेबर कॉलोनी में सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति द्वारा आयोजित रामलीला का भव्य शुभारंभ गणपति पूजन के साथ हो गया। गुरुवार को महानगर में गणेश जी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।

शोभायात्रा की शुरुआत गौशाला कंपनी बाग से हुई, जहाँ नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर ने गणेश जी की आरती उतारी। शोभायात्रा में गणेश जी के स्वरूप को डोले में विराजमान किया गया था। बैंड की मधुर धार्मिक धुनें और घोड़े-ऊँटों के मनमोहक नृत्य ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।यात्रा के दौरान, एमजी कॉलेज, कर्बला चौराहा, और स्टेशन रोड होते हुए, भक्तों ने जगह-जगह भगवान गणेश की आरती उतारी और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पूरी यात्रा में “गजानन” के जयकारे गूंजते रहे।

यह शोभायात्रा देर रात लेबर कॉलोनी में स्थित संतोषी माता मंदिर पर समाप्त हुई। इस दौरान रामलीला समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा, राम बरात संयोजक तरुण दत्त बंसल, और रामलीला मंदिर के महंत रमेशानंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें पंकज भारद्वाज, श्यामानंद ,मनोज दीक्षित, राकेश शंखवार, अंकित तिवारी, लक्ष्मीकांत शुक्ला, कैलाश गोस्वामी, मुकेश शुक्ला, नरेश शर्मा टीटू, किशन यादव, श्यामू पांडे, सिद्धार्थ त्रिपाठी, मोहित सिंह, रोहित शर्मा, रविंद्र कुमार, रणजीत सिंह, कौशल किशोर, प्रशांत शर्मा और साहिल शर्मा आदि शामिल थे।

Share.
Exit mobile version