नई दिल्ली।एपल ने आखिरकार अपनी नई आईफोन 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, जिसमें चार नए स्मार्टफोन शामिल हैं: आईफोन 17, आईफोन 17 एयर, आईफोन 17 प्रो, और आईफोन 17 प्रो मैक्स। इन फोन्स की प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी और आप इन्हें 19 सितंबर से खरीद पाएंगे।
आईफोन 17 प्रो और प्रो मैक्स के फीचर्स
आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स इस सीरीज़ के सबसे दमदार फोन हैं। दोनों में ए19 प्रो चिप लगी है, जो 6-कोर सीपीयू, 6-कोर जीपीयू, और 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ आती है।
डिस्प्ले: आईफोन 17 प्रो में 6.3 इंच और प्रो मैक्स में 6.9 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है।
बैटरी और चार्जिंग: आईफोन 17 प्रो मैक्स को अब तक का सबसे लंबी बैटरी लाइफ वाला आईफोन बताया जा रहा है। दोनों मॉडल 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और केवल 20 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाते हैं।
कैमरा: इसमें तीन 48MP सेंसर हैं। प्रो मैक्स में 8x ऑप्टिकल और 40x डिजिटल ज़ूम की सुविधा भी है। फ्रंट कैमरा 18MP का है, जो डुअल रिकॉर्डिंग और पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करता है।
आईफोन 17 और आईफोन 17 एयर की खासियत
आईफोन 17: यह फोन ए19 चिप और 6.3 इंच के 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 48MP का डुअल रियर कैमरा और 18MP का फ्रंट कैमरा है। यह IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस है और 256GB स्टोरेज से शुरू होता है।
आईफोन 17 एयर: इसे अब तक का सबसे पतला आईफोन बताया जा रहा है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। इसमें 6.5 इंच का 120Hz डिस्प्ले, ए19 प्रो चिप, और नया C1X मॉडेम है। इसकी बैटरी 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देती है और 30 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है। इसमें भी 48MP रियर और 18MP फ्रंट कैमरा है।
आईफोन 17 सीरीज़ की कीमतें
आईफोन 17: 82,900 रुपये
आईफोन 17 प्रो: 1,34,900 रुपये से शुरू
आईफोन 17 प्रो मैक्स: 1,49,900 रुपये से शुरू
आईफोन 17 एयर: 1,19,900 रुपये से शुरू
आईफोन के अलावा, एपल ने इस इवेंट में एपल वॉच 11 सीरीज़, एपल वॉच अल्ट्रा 3, एपल वॉच एसई 3, और एयरपॉड्स प्रो 3 भी लॉन्च किए हैं।
