Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»जननिर्धार महासभा ने तोड़ा रिकॉर्ड, गीता जैन ने विरोधियों पर साधा निशाना
    Home

    जननिर्धार महासभा ने तोड़ा रिकॉर्ड, गीता जैन ने विरोधियों पर साधा निशाना

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    संवाददाता/मीरा-भायंदर। 17 नवंबर 2024 को मीरा रोड के एसके ग्राउंड में आयोजित जननिर्धार महासभा ने आगामी विधानसभा चुनाव के नतीजों की स्पष्ट झलक पेश की। जनसैलाब से खचाखच भरी इस सभा ने विरोधियों को करारा जवाब दिया। सभा में गीता जैन के समर्थन में परम पूजनीय पुरोहितों से लेकर हिंदू जागरण सभा के सक्रिय कार्यकर्ता तक शामिल हुए।

    गीता जैन के समर्थन में केके तिवारी ने अपने भाषण में विपक्षी उम्मीदवार नरेंद्र मेहता को केवल शहर के लिए ही नहीं बल्कि सनातन धर्म के लिए भी खतरा बताया। उन्होंने कहा, “भगवा के भेष में एक रावण यहां हमारे बीच आया है।” भारत मिश्रा ने भी नरेंद्र मेहता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने सहयोगियों को “बांटने” और “तोड़ने” का काम किया है।

    सभा को संबोधित करते हुए गीता जैन ने जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह चुनाव वह नहीं, बल्कि मीरा-भायंदर की जनता लड़ रही है। उन्होंने अपने विपक्षी उम्मीदवारों, नरेंद्र मेहता और मुजफ्फर हुसैन, दोनों पर तीखा हमला बोला। गीता जैन ने कहा, “मीरा-भायंदर में व्याप्त झूठ, भ्रष्टाचार, फरेब और गुंडागर्दी की आग को बुझाना है। हमें अपने शहर को स्वर्ण नगरी बनाना है।”
    13 नवंबर को इसी मैदान में भाजपा की सभा में योगी आदित्यनाथ के आने का उल्लेख करते हुए गीता जैन ने कहा, “मैं इस मंच को नमन करती हूं, जिस पर योगी जी के चरण पड़े। लेकिन जिस उम्मीदवार का प्रचार करने वह आए, मैं उसकी असलियत सबके सामने रखना चाहती हूं।”

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleभायंदर पश्चिम में गरजे हंसु कुमार पांडे
    Next Article E-paper-New Delhi-19-11-2024

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.