समय भास्कर,फिरोजाबाद I थाना लाइनपार के थाना प्रभारी राजेश पांडे की कार्यशैली सवालों के घेरे में है I उन पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लग रहे हैंI वहीं कानून व्यवस्था को लेकर लोग तरह तरह की बातें कर रहें है। इसी बीच अब थाना लाइनपार के प्रभारी राजेश पांडे का नया फरमान भी चर्चा का विषय बन सुर्खिया बटोर रहा है।

बृहस्पतिवार सुबह जब थाना लाइनपार में युवक के भाई उनके शिकायती पत्र पर क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी करने थाना लाइनपार प्रभारी राजेश पांडे के पास गए तो वह महिला वैष्णवी तिवारी का पक्ष लेते हुए दिखाई दिए और नियम कानून का पाठ पढ़ाने लगेIउन्होंने पीड़ित के भाई से कहा कि थाने में पहले शिकायती पत्र देने वाली की सुनवाई होती है तुम लेट हो गए,इसीलिए तुम्हारा मुकदमा दर्ज नहीं होगा I पुलिस तुम्हारे चक्कर में पिस रही है। मैं मुकदमा नहीं लिख पाऊंगा, अपर अधिकारियों के पास जाओI स्थानीय नागरिकों का कहना है जब से थाना प्रभारी ने थाने का चार्ज लिया है तब से उनकी कार्यशैली एवं  रवैया पीड़ित एवं फरीदियों के प्रति सही नहीं है।

कुछ दिनों पूर्व थाना लाइनपार के लेबर कॉलोनी निवासी शातिर महिला वैष्णवी तिवारी द्वारा अपने फोन में व्हाट्सएप पर जानिए सच क्या है नाम से एक ग्रुप बनाया गया। ऐसा बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप ग्रुप में उसने वकील,पुलिस सहित कई लोगों को जोड़ लिया।उसके बाद युवती व्हाट्सएप ग्रुप में युवक के फोटो वीडियो एवं निजी चैट बदनामी करने के उद्देश्य से डालने लगी।साजिशन महिला द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप युवक की बदनामी करने के लिए बनाया गया था। इसकी जानकारी युवक को उसके मित्र के द्वारा दी गई।

युवक के दोस्त द्वारा महिला का नाचते हुए अति चर्चित वीडियो को उसी के व्हाट्सएप ग्रुप में सेंड किया और उसकी करतूत व सच्चाई लोगों को दिखाई जिससे वह आग बबूला हो गई और थाने में युवक के मित्र के खिलाफ तहरीर दे आई। वही युवक ने भी महिला वैष्णवी तिवारी के विरुद्ध अपनी छवि धूमल करने पर थाना लाइनपार में तहरीर दे दी। पुलिस ने युवक की तहरीर पर कोई कार्रवाई न करते हुए युवती की तहरीर पर युवक के दोस्त पर मुकदमा दर्ज कर लिया जबकि उक्त महिला युवक की छवि को धूमिल कर रही थी I

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व में महिला वैष्णवी तिवारी कुछ लोगों पर झूठे छेड़खानी,रेप के मुकदमे दर्ज करा चुकी है और समझौता के नाम पर मोटी रकम मांगती है।नई बस्ती निवासी एक युवक को फोन पर धमका चुकी है। पैसा दो नहीं तो थाने में रिपोर्ट करा दूंगीI उक्त महिला पर जनपद न्यायालय में कई केस चल रहे हैI पीड़ित युवक ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना लाइनपार में मुकदमा दर्ज करने को लेकर तहरीर दी थी लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ हैI

Share.
Exit mobile version