अक्षय मिश्रा

फिरोजाबाद। नगर के लेबर कॉलोनी स्थित रामलीला मैदान में  रविवार, 18 जनवरी 2026 को ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर समाज की सज्जन शक्ति को जागृत और संगठित करने के उद्देश्य से देशभर में हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया।

धर्म जागरण समन्वय समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी  जुटे, जिससे पूरा मैदान भक्तिमय नजर आया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस सम्मेलन के लिए पूरे रामलीला मैदान को भगवा ध्वजों और फूलों से सजाया गया था। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मीशेश्वर पीठ के पीठाधीश्वर डॉ. विनीतानन्द आचार्य,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक विनोद , समिति अध्यक्ष ब्रजमोहन , एसआरके महाविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ राम स्न्ही लाल , वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रेनू , महंत रमेशानंद गिरी  उपस्थित रहे, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

​मुख्य अतिथियों का संबोधन
​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक विनोद ने कहा कि संघ का कार्य उपहास और उपेक्षा से प्रारंभ होकर आज सहमति के चरण में पहुंच चुका है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को इसका सशक्त उदाहरण बताया तथा पंच परिवर्तन के सिद्धांतों के माध्यम से समाज में समरसता, एकता और सद्भाव स्थापित करने का आह्वान किया।

उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विनीतानंद आचार्य ने भारत माता के चरणों में नमन और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेते हुए आचार्य जी ने अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने अपने वक्तव्य का आगाज़ ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के नारे से किया। ​सभा में कम उपस्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि इस आयोजन का नाम तो ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ है, लेकिन उस हिसाब से कुर्सियां खाली पड़ी हैं। इसे देखकर लगता है कि हिंदू अभी भी एकजुट नहीं हुआ है।”

पिपलेश्वर महादेव मंदिर के महंत रमेशानंद ने जय जय सीताराम के नारे से उद्घोष किया हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामसनेही लाल यायावर ने देव और दानव प्रवृत्तियों के अंतर को स्पष्ट किया।

वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेनू गुप्ता ने पंच परिवर्तन विषय पर अपने विचार रखे। संतों और विद्वानों के उद्बोधन ने उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष बृजमोहन यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। समापन के बाद श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया गया।

​सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
​इस सम्मेलन का विशेष आकर्षण बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ रहीं। नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने देशभक्ति और भक्ति गीतों पर शानदार नृत्य व लघु नाटिकाएं पेश कीं। बच्चों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और संस्कारों के इस प्रदर्शन को देख अतिथियों और जनता ने जमकर तालियाँ बजाईं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निधि गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम में , आरएसएस विभाग प्रचारक अखिलेश, महानगर प्रचारक शेखर अग्रवंशी, विभाग कार्यवाह ब्रजेश यादव, गौरव, प्रणव, नरेंद्र, रंजीत, संजय मिश्रा, सुमित, रामवीर, अजीत, रविता गुप्ता, विष्णु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समिति पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version