समय भास्कर,आगरा। विश्व पशु चिकित्सा दिवस के उपलक्ष में रोटरी क्लब आगरा नियो एवं आगरा वेटरनरी क्लब के संयुक्त तत्वावध्यान में आगरा स्थित डॉक्टर दौनेरिया डॉग क्लिनिक पर शनिवार सुबह 8 बजे एक निशुल्क पशु चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया।वेटरनरी कैंप में पशु चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों कुत्तों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें रेबीज की फ्री वैक्सीन,पेट के कीड़े की दवाई,डॉग फूड एवं अन्य दवाइयां दी की गई।पशु चिकित्सा शिवर का उद्घाटन आगरा के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिलीप कुमार पांडे द्वारा किया गया। कैंप में कुल 142 स्ट्रीट डॉग्स का टीकाकरण किया गया।
इसके बाद शाम को तकनीकी सत्र का आयोजन आगरा वेटरनरी क्लब आगरा द्वारा होटल कृष्णा पैराडाइस में एक समारोह आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान फरह के निदेशक डॉक्टर मनीष चेटली व विशिष्ट अतिथि आगरा मंडल पशुपालन अपर निदेशक डॉक्टर देवेंद्र पाल सिंह एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आगरा डॉक्टर दिलीप कुमार पांडे रहे। इस दौरान पशुओं के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले इंद्रेश प्रताप सिंह और विनीता अरोड़ा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आए अतिथियों एवं डॉक्टर दौनेरिया सहित अनेक डॉक्टरों ने पशु स्वास्थ्य एवं नई तकनीकियों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर डीके शर्मा ने किया। इस अवसर पर पशु चिकित्सक आदि मौजूद रहे।
