फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित एक साड़ी की दुकान में शनिवार की देर रात आग लगने से लाखों का माल जल गया। ऊपरी मंजिल पर परिवार के लोग फंस गए। फायरकर्मियों ने मौके पर पहुंच काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जलेसर रोड स्थित मुखिया साड़ी भंडार की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान से आग की लपटें निकलने लगी। आग की तपिश से तीसरी मंजिल पर रह रहे दंपति जाग गए। उन्होंने चीख पुकार की तो आसपास के लोग जाग गए। सामने भी उनकी दुकान है।
लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग का पता चलते ही चार दमकल मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने सबसे पहले तीसरी मंजिल पर फंसे दुकान मालिक दिलीप तथा उसकी पत्नी को पीछे के रास्ते से  निकला। फायरकर्मियों ने दुकान का शटर तोड़कर काफी प्रयासों के बाद जलचर पहली मंजिल तथा दूसरी मंजिल की दुकान में लगी आग पर काबू पाया।आग से दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। उसमें साड़ियां तथा रेडीमेड कपड़े थे। दुकानदार दिलीप ने बताया त्योहार के चलते नया माल मंगाया था। दुकान में लगभग 50 लाख रुपए का समान था।
Share.
Exit mobile version