समय भास्कर,फिरोजाबाद। रेलवे सुरक्षा बल में ट्रेन में अवैध रूप से खाद्य सामने के लिए बेचते एक अवैध वेंडर को पकड़ा है। पुलिस ने उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की तहत कार्रवाई की है।रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षक नंदराम वर्मा हमराह के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस में अवैध रूप से मूंगफली व चना बेचते अवैध वेंडर को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त का नाम हिमांशु गुप्ता पुत्र राजेश कुमार गुप्ता बताया है। वह गाजियाबाद का रहने वाला है। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
Previous Article बाइक की टक्कर से बालिका की मौत
Next Article युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत