समय भास्कर,फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव नगला खन्ना में शनिवार की दोपहर हाई टेंशन तार का करंट लगने से युवती झुलसी से गई जिसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया है। नगला खन्ना निवासी 22 वर्षीय रेनू पुत्री राम खिलाड़ी शनिवार की दोपहर कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। रेनू का कहना है वह कपड़े सुखा रही थी तभी हाई टेंशन विद्युत तार नीचे होने के कारण उसका हाथ तारों से छू गया जिससे उसे ज़ोर का करंट लगा और वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गई। रेनू के गिरने की आवाज सुन परिजन छत की ओर दौड़ लिए और उसे उठाकर आनन फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए जहां उसका उपचार चल रहा है।
Trending
- धर्म जागरण समिति ने निकाली विशाल बाइक रैली, 18 जनवरी को रामलीला मैदान में होगा हिंदू सम्मेलन
- BMC एग्जिट पोल: BMC चुनाव में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत का अनुमान
- अयोध्या में 21 व 22 मार्च को होगा जैन एकता सम्मेलन
- तालाब में मिला डेढ़ वर्षीय बच्ची प्रज्ञा का शव, गांव में मचा कोहराम
- मकर संक्रांति पर थाना एका परिसर में चौकीदारों को कंबल व खिचड़ी प्रसाद वितरित
- केआईबीजी 2026: हरियाणा की महिला टीम और दिल्ली की पुरुष टीम ने बीच सेपकटकरॉ में स्वर्ण पदक जीते
- भागीरथपुरा कांड: दूषित पानी से 15वीं मौत, अपर आयुक्त हटाए गए, निगमायुक्त को नोटिस
- पेट्रोल पंप के जनरेटर रूम में दम घुटने से दो युवकों की मौत, मचा हड़कंप