Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»रेप का झूठा आरोप लगाकर अपने शिकार से लाखों रुपए मांगती है गिरोह की सरगना वैष्णवी
    फिरोजाबाद

    रेप का झूठा आरोप लगाकर अपने शिकार से लाखों रुपए मांगती है गिरोह की सरगना वैष्णवी

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJuly 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    -झूठी शिकायत की आड़ में वसूली कर रहा गैंग,फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को बनाते हैं शिकार

    -इंस्टाग्राम फेसबुक की आईडी से लोगों को रिक्वेस्ट भेज कर अपने प्रेम जाल में फसाती है वैष्णवी

    -कभी सोनम कभी सायना कभी वैष्णवी बनकर चलाती है फेसबुक इंस्टाग्राम की आईडी

    -यूट्यूबर भी है गिरोह का सदस्य, पुलिस थाने में देती है झूठी शिकायत

    -वैष्णवी झूठ बोलने,फ्रॉड करने और भेष बदलने में माहिर है

    समय भास्कर,फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में झूठी शिकायतों की आड़ में गैंग बनाकर वसूली का मामला सामने आया है। गिरोह में शामिल सदस्य फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर पैसे की वसूली की जाती है। इस गिरोह में लड़कियां और यूट्यूबर भी शामिल हैं।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार और उत्पीड़न पर बेहद संवेदनशील है जिले के एसएसपी आशीष तिवारी भी प्रतिदिन महिलाओं की शिकायत सुनकर उन्हें न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं,लेकिन कुछ गलत लोग इसका फायदा उठाने में लगे हैं।एक गिरोह जो कि लोगों को फंसा उनकी पुलिस में झूठी शिकायत करते हैं और उसके बदले में अपनी अवैध मांगो को पूरा कराते हैं।इससे पूर्व भी यह गिरोह कई लोगों को फंसा कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर चुका हैं।

    थाना लाइनपार निवासी मीना देवी,महावीर सिंह तिवारी,वीरू तिवारी,हर्ष तिवारी,मोहन तिवारी,शिवांगी तिवारी,सुलेखा तिवारी उक्त सभी लोग वैष्णवी तिवारी उर्फ सोनम तिवारी उर्फ सायना से झूठी शिकायतें पुलिस थाने में कराते हैं और शिकायत वापस लेने के एवज में सौदेबाजी कर मोटा रुपया लेते हैं। एक यूट्यूबर भी इस गिरोह का सदस्य है। इस फर्जी पत्रकार का काम उक्त गिरोह के साथ यूट्यूब,फेसबुक पर फर्जी खबर चला कर लोगों को ब्लैकमेल कर चौथ मांगना है। जिसका का खुलासा हम आगे करेंगे।

    इस गिरोह की सरगना वैष्णवी तिवारी उर्फ सोनम तिवारी उर्फ साइना लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर रेप का केस करने की धमकी देकर अपनी अवैध मांग पूरी कराती है। अवैध मांगे पूरी ना होने पर पूरा गिरोह लोगों को जान से मारने की धमकी देता है। कुछ मामलों में यह गिरोह महीनेदारी के रूप में लोगों से चौथ मांगता है।वैष्णवी इंस्टाग्राम,फेसबुक कीआईडी से लोगों को रिक्वेस्ट भेज कर अपने प्रेम जाल में फसाती है।

    वैष्णवी तिवारी फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को अपना शिकार बनाती है। वैष्णवी झूठ बोलने,फ्रॉड करने और भेष बदलने में माहिर है। इससे पूर्व भी 8-8-2020 को इस गिरोह की सदस्य मीना देवी और वैष्णवी तिवारी उर्फ सोनम तिवारी उर्फ साइना ने थाना लाइनपार में एक झूठी एफआईआर दर्ज कराई थी।

    अपने शिकार से दो लाख रुपए लेकर राजीनामा किया था। वैष्णवी तिवारी और इसका गिरोह थानों में अलग-अलग तरह के आरोप लगाकर झूठा शिकायती पत्र देते हैं और रुपया ना देने पर ब्लैकमेल करते हैं। कभी भी अपने आप को शादीशुदा बताती है।वह फर्जी हस्ताक्षर करने की एक्सपर्ट है। पूर्व में वैष्णवी शहर की बैंक से फर्जी हस्ताक्षर करके अपने रिश्तेदार के रुपए निकाल चुकी है। पीड़ित लोगों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की जानकारी दी है जिसकी जांच सीओ सदर के द्वारा की जा रही है।

     

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Article68 जिला कलेक्टरों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया भूमि सम्मान अवार्ड
    Next Article सिविल लाइन चौकी प्रभारी की कार्यशैली बनी फरियादियों के लिए मुसीबत

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.