Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»राज्य-शहर»जमीन की खातिर भाभी को करवा चौथ के दिन किया विधवा
    राज्य-शहर

    जमीन की खातिर भाभी को करवा चौथ के दिन किया विधवा

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarOctober 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    सरिया प्रहार कर भाई की हत्या, बंटवारे को लेकर भाई-भाई में चले लाठी डंडे

    समय भास्कर, शिकोहाबाद। थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गढ़िया आरोंज में सगे भाइयों में पैतृक जमीन को लेकर रविवार सुबह छह बजे विवाद हो गया। जिसमें दोनों तरफ से जमकर लाठी, डंडे और सरिया व पत्थर चले। जिसमें बडे भाई के सिर में सरिया और ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में तीन लोग अन्य के भी गंभीर चोटें आईं। झगड़े के बाद गंभीर हालत में चारों लोगों को परिजन अस्पताल आए। जहां डॉक्टरों ने गिरीश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का उपचार शुरू कर दिया।

    गढ्या आरौंज निवासी गिरीश चन्द्र का छोटे भाई मायाराम से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार सुबह छह बजे दोनों भाई आमने-सामने आ गये। जिसके बाद दोनों के स्वजनों में जमकर लाठी डंडे, सरिया और पत्थर चले। जिसमें दोनों तरफ से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। झगड़े के दौरान बड़े भाई गिरीश चंद्र के सिर में सरिया और ईंट प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके साथ ही तीन लोग अन्य घायल हो गये। झगड़े से गांव में चीखपुकार और अफरा तफरी मच गई।

    सूचना पर पहुंची थाना पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल आई। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने गिरीश चंद्र को मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने फिरोजाबाद मेडिकल कालेज भेज दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मृतक के बेटा रामनरेश और शुभ नरेश घायल हो गये, वहीं दूसरे भाई का बेटा भूपेंद्र उर्फ रामू भी घायल हो गया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।पुलिस के अनुसार, गढिया आरौंज में जमीनी बंटवारे को लेकर दो भाइयों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक भाई के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleवाराणसी में पीएम मोदी ने आई हॉस्पिटल का किया उद्घाटन
    Next Article तेज गति से जा रहा ऑटो असंतुलित होकर पलटा

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.