Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»मुंबई में पहली बार बनेगा BJP का मेयर
    Home

    मुंबई में पहली बार बनेगा BJP का मेयर

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJanuary 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शहरी राजनीति में नया इतिहास रच दिया है। नगर निगम के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद पहली बार भाजपा का मेयर बनना तय माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर नागपुर नगर निगम में भी भाजपा ने वापसी करते हुए एक बार फिर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।

    बीएमसी और महाराष्ट्र के 28 नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत का सारा श्रेय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि फडणवीस ने जिस तरह से इस चुनाव की माइक्रो-प्लानिंग की उसने विपक्ष की राजनीति को चित कर दिया। 30 साल बाद मुंबई में ठाकरे परिवार का महत्व घटना, फडणवीस की रणनीतिक जीत मानी जा रही है। हालांकि बीजेपी के बाद ठाकरे परिवार की पार्टियां (शिवसेना यूबीटी-मनसे) दूसरे नंबर पर हैं। लेकिन चर्चा मैदान जीतने वाले की होती है

    मुंबई महानगरपालिका में अब तक भाजपा कभी मेयर पद तक नहीं पहुंच सकी थी, लेकिन बदलते राजनीतिक समीकरणों और सहयोगी दलों के समर्थन से भाजपा को बहुमत का आंकड़ा हासिल होता दिख रहा है। इसे पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब शहरी मतदाताओं में भाजपा का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मुंबई में मेयर पद मिलना भाजपा के लिए न केवल प्रतीकात्मक जीत है, बल्कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिहाज से भी यह बेहद अहम साबित होगा। इससे पार्टी को महानगरों में संगठन को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

    उधर नागपुर नगर निगम में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में वापसी कर यह संकेत दिया है कि शहर में पार्टी का जनाधार अब भी मजबूत बना हुआ है। नागपुर को भाजपा का पारंपरिक गढ़ माना जाता है और यहां दोबारा मेयर पद पर कब्जा करना पार्टी के लिए सियासी संबल माना जा रहा है।

    भाजपा नेताओं ने इस सफलता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस खबर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और कई स्थानों पर जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

    इन दोनों महानगरों में मिली सफलता को भाजपा शहरी विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की मुहर के रूप में देख रही है।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleजनप्रतिनिधियों ने 162 ग्रामीणों को सौंपे आवास प्रमाण पत्र
    Next Article बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे- आचार्य विनीतानंद

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.