Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»Firozabad News: हिंदू समाज की सज्जन शक्ति में जागृति लाने की आवश्यकता है – पंकज खंडेलवाल
    फिरोजाबाद

    Firozabad News: हिंदू समाज की सज्जन शक्ति में जागृति लाने की आवश्यकता है – पंकज खंडेलवाल

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJanuary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    समय भास्कर, फिरोजाबाद। हिंदू समाज की सज्जन शक्ति में जागृति लाने की आवश्यकता है। यह विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख पंकज खंडेलवाल ने पेमेश्वरनाथ हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में व्यक्त किए।

    रविवार को शहर के गोपीनाथ इंटर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात समिति पदाधिकारियों द्वारा मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंकज खंडेलवाल ने संघ के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पंच परिवर्तन सिद्धांत पर अपने विचार रखे। उन्होंने समाज को संगठित और जागरूक बनने का आह्वान किया।

    विशिष्ट अतिथि मुकुल शुक्ला ने विकसित भारत, स्वामी विवेकानंद के समय के भारत, वर्तमान भारत एवं भविष्य के भारत विषय पर गंभीर विचार प्रस्तुत किए। अन्य वक्ताओं में डीएवी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं रामकथा प्रवक्ता संतोष शर्मा तथा रेवती कन्या विद्यालय की प्रधानाचार्य सोनम सेठ ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गान सहित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार समिति अध्यक्ष अजय गुप्ता (गोविंद ऑटोमोबाइल्स) ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव विश्वनाथ द्वारा किया गया।

    इस अवसर पर मुकेश त्यागी, अमर सिंह, गौरव, हरिओम, बृजेश, सौरभ, पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पार्षद अजय गुप्ता, हरिओम चटनी, संदीप गुप्ता, अनिल, विष्णु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous ArticleFirozabad Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण, डीएम रमेश रंजन ने दिलाई संविधान की शपथ
    Next Article Firozabad News: विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियां शुरू, हिंदू जागरण समिति ने किया भूमि पूजन

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.