समय भास्कर,फ़िरोज़ाबाद। नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर के अपने कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित न होने से शहर की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी शिकायतें लेकर आने वाले लोग जब नगर निगम पहुंचते हैं, तो उन्हें बताया जाता है कि महापौर अपने कार्यालय में नहीं हैं और किसी कार्यक्रम में व्यस्त हैं।शनिवार सुबह 11:30 कुछ फरियादी अपनी समस्या लेकर नगर निगम पहुंचे तो महापौर अपने कार्यालय में मौजूद नहीं थी, बल्कि एक कार्यक्रम में व्यस्त थी
लोगों को अक्सर यह जानकारी मिलती है कि महापौर कभी-कभी ही नगर निगम कार्यालय आती हैं और ज़्यादातर समय अपने कैंप कार्यालय में बैठती हैं। अपनी समस्याओं का समाधान ढूँढने आए लोग मेयर का इंतज़ार करते-करते थक जाते हैं और निराश होकर लौट जाते हैं। इस स्थिति के कारण आम जनता की समस्याओं का निपटारा नहीं हो पा रहा है।
