फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने बस स्टैंड के पास से एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया।बृहस्पतिवार दोपहर एसपी सिटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना दक्षिण पुलिस ने एक फर्जी दरोगा बनकर लोगों को गुमराह करने वाले युवक मोहित यादव पुत्र चन्द्रशेखर निवासी दतावली मटसेना को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक परिचय पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस व एक उपनिरीक्षक पुलिस वर्दी में फोटो,एक मोबाइल फोन वीवो,एक आधार कार्ड व एक पैनकार्ड बरामद हुआ है।फर्जी दरोगा पर मुकदमा दर्ज किया गया है। फर्जी दरोगा को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा। वार्ता में एसपी सिटी कमलेश कुमार एवं थाना दक्षिण प्रभारी नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
Trending
- HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
- दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
- CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
- नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
- रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
- नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
- क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
- रीति तिवारी का शॉकिंग एविक्शन, मेकर्स पर उठे सवाल ?
