समय भास्कर, फिरोजाबाद । विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के आगमन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है . 14 से 20 अक्टूबर तक चलने वाले शिव महापुराण कथा के लिए कथा स्थल जरौली कला में कई दिन पहले से तैयारी शुरू हो गई है अब तैयारी अंतिम चरण में है तो जिले में बाहर से आने वाले भक्तजनों के लिए भी आयोजकों द्वारा पूरी व्यवस्थाएं की जा रही है .
यहां पर बड़े मैदान में पंडाल बनाया जा रहा है, ताकि बाहर से आने जाने वाले भक्तों को परेशानी का सामना न करना पड़े
भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए अलग-अलग पंडाल और बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जा रही है .वहीं मंगलवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने आयोजन स्थल पर पहुंच कर व्यवस्थाओं को देखा .व्यवस्थाओं को देखने के साथ में उन्होंने कमेटी पदाधिकारीयों के साथ भी आयोजन की तैयारी को लेकर मंथन किया .इस दौरान कमेटी सदस्यों में अजय गुप्ता,शुभम राजपूत, मोहन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, गौरव शर्मा, शिवम गुप्ता, अमित गुप्ता ,कुलदीप गुप्ता, अशोक बाबा, राहुल शर्मा ,योगेश आदि उपस्थित रहे .
