Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»डीएम व एसएसपी ने रामलीला मैदान एवं शोभा यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
    Home

    डीएम व एसएसपी ने रामलीला मैदान एवं शोभा यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarSeptember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    जिलाधिकारी ने रामबारात को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए तैनात किए मजिस्ट्रेट

    फिरोजाबाद। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परम्परागत रूप से भव्य व शांतिपूर्ण ढंग से राम बारात शोभायात्रा का आयोजन कल गुरूवार को अपरान्ह 2 बजे श्री राधा कृष्ण मन्दिर से किया जाएगा। शोभायात्रा में लगभग 30 से 40 ढोले, झांकियां बैंड बाजों सहित राधा कृष्ण मन्दिर से प्रारम्भ होकर सदर बाजार, घण्टाघर, गंज तिराहा, पुराना पोस्ट ऑफिस, कोटला रोड होते रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न होगा। दिन में सभी ढोले तैयार होकर राजा दालमील के पास सड़़क पर क्रमबद्ध होकर एक-एक कर मन्दिर के सामने से निकलते हुए रामलीला मैदान की ओर गुजरेंगे। इस दौरान राधा कृष्ण मन्दिर पर श्रीराम व माता सीता के स्वरूपोें की आरती उपरान्त राम बारात का शुभारम्भ किया जाएगा।

    इस शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी रवि रंजन,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पैदल चलकर सदर बाजार,घण्टा घर,गंज तिराहा, पुराना डाक घर, कोटला रोड होते हुए रामलीला मैदान का निरीक्षण एवं शोभायात्रा मार्गो का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने शोभा यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शोभायात्रा निकलने से पूर्व भ्रमण कर यह सुनिश्चित कर लें कि शोभायात्रा मार्ग में पेयजल,प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाए।

    जिलाधिकारी ने राम बारात शोभायात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है,जिसमें उप जिला मजिस्ट्रेट सदर मनोज कुमार को शोभायात्रा के अगले भाग में रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को देखेगें। इसी प्रकार से डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय पारसनाथ मौर्य शोभायात्रा के मध्य भाग में रहेंगे और डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय नवनीत गोयल शोभायात्रा के पिछले भाग में रहकर व्यवस्थाओं को संभालेंगे। शोभायात्रा के दौरान 500 की संख्या में पुलिस व पीएसी एवं पुलिस अधिकारी तैनात रहकर वीडियोग्राफी टीमों व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतर्क निगरानी रखेंगे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Article25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने भेजा जेल
    Next Article फिरोजाबाद में अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.