संवाददाता/ मीरा भायंदर

श्री श्याम उत्सव मंडल ट्रस्ट (रजि.) भायंदर का आज नोटबुक,पेन,छाता एवं स्कूल फीस वितरण कार्यक्रम एमबीएमसी स्कूल क्रमांक 33 मुर्धा गांव में मुख्य संरक्षक विनीता सुनील पाटोदिया, संरक्षक ट्रस्टी श्रवण गोयल के मार्गदर्शन एवं मुख्य अतिथि एडवोकेट रवि जी व्यास की उपस्थिति में किया गया।

एडवोकेट रवि व्यास ने मंडल की प्रशंसा करते हुए बताया कि बहुत कम मंडल है जो धार्मिक कार्यक्रम के अलावा इस तरह के समाज सेवा के कार्य मीरा भायांदर में कर रहे हैं साथ में उन्होंने बताया इस मंडल का वार्षिक उत्सव का मुझे हर वर्ष इंतजार रहता है क्यों कि इनके द्वारा किए जाने वाला कार्यक्रम भव्य रहता है साथ ही बाबा श्याम के भव्य दरबार की सजावट की जाती है।

संस्थापक ट्रस्टी विकास केडिया ने बताया कि कार्यक्रम में डॉन बोस्को स्कूल के दो जरूरतमंद बच्चों को 25000 रुपए की स्कूल फीस एवं महानगरपालिका के बच्चों को 750 नोटबुक,125 छतरी एवं 125 पेन का वितरण किया गया। ट्रस्टी संजय पोद्दार समाजसेवी बाबूलाल शर्मा,जगराम मौर्य,देवेंद्र पोरवाल,सुंदर कोनार,स्कूल प्रिंसिपल दीनानाथ यादव,साईं बाबा धाम मंदिर मुर्धा गांव ट्रस्ट के ट्रस्टी जयेश भॉईर,डॉक्टर विजय गायकवाड़ एवं सम्मानित सदस्य में विजय जैन,मनीष जैन,पंकज जैन,आनंद जैन, अधीर कुमावत, इंद्रजीत जैन अनुज सरावगी,शुभम अग्रवाल,सोनिया विजय जैन आदि की उपस्थिति रही। संस्थापक ट्रस्टी विकास केडिया ने मंडल का परिचय एवं पूर्व कार्यक्रम और आगामी कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी दी एवं धन्यवाद प्रस्ताव ट्रस्टी संजय पोदार ने किया। नोटबुक,पेन,छाता वितरण के सौजन्य मंडल के ही श्याम प्रेमी परिवार एवं स्कूल फीस का सौजन्य सीए पवन अग्रवाल की तरफ से रहा एवं मंच संचालन देवेंद्र पोरवाल ने किया। मंडल के ट्रस्टी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल,सचिव सुभाष सिंघानिया, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं नारायण सिंघानिया, विनय बाछुका,सुरेंद्र गुप्ता,रितेश बुरड़, नरेश केडिया, रामावतार जांगिड़ व सुमित लखोटिया है।

 

Share.
Exit mobile version