फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ अपराधियो की धरपकड़ के दौरान 02 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से ठगी कर ठगे गये 80 हजार रु एवं मोबाइल फोन और सिम बरामद किये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में साइबर क्राइम एवं डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर रोक लगाने व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा 02 ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 04 मोबाइल , एवं घटना में प्रयुक्त सिमो को बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि अनुज पुत्र मुन्नू सिंह निवासी मोहल्ला कृष्णा नगर जलेसर रोड थाना उत्तर द्वारा साइबर क्राइम थाने पर तहरीर दी गयी थी, कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर पुलिस अधिकारी बनकर उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर 80 हजार रु की ठगी कर ली गयी है। पुलिस द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेकर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर धारा 318(4),319(2),308(3),351(4) व 66(डी) आईटी एक्ट में दर्ज कर घटना का खुलासा करने के उद्देश्य से साइबर क्राइम पुलिस टीम को निर्देशित किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के नाम देवकरन सिंह पुत्र समय सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी बड़ा थोक थाना डींग राजस्थान,गफ्फार खान पुत्र अजमत खान उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम थून थाना डींग ( राज0) बताये है। पुलिस द्वारा पूँछ तांछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग एक साथ मिलकर ठगी का काम करते है, और अन्य राज्यो से फर्जी सिम मंगाते है। एवं बैंक खाते किराए पर लेते है, उन फर्जी सिमो के द्वारा पुलिस ,इनकम टैक्स, जीएसटी आदि विभागों के अधिकारी बनकर लोगो को कॉल करते है, और उन्हें डरा धमका कर धोखाधड़ी से उनसे रुपये किराए पर लिये गये खातों में ट्रान्सफर करवा लेते है। उन्होंने उपरोक्त मुकदमे के बारे में जानकारी देते हुए बताया, कि हमारे द्वारा पुलिस अधिकारी बनकर कॉल किया गया था। एवं धमकी दी गयी, बात न मानने पर उससे 01 लाख रुपये कीं डिमाण्ड की गयी, जिसमे डर कर 80 हजार रुपये हमारे द्वारा बताये गये खाते में ट्रान्सफर कर दिये गये थे। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया है।
