Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»राज्य-शहर»देवरिया हत्याकांड: 10 बीघा जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या, 77 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 15 लोग गिरफ्तार
    राज्य-शहर

    देवरिया हत्याकांड: 10 बीघा जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या, 77 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 15 लोग गिरफ्तार

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarOctober 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    प्रेमचंद यादव की हत्या के बदले उसके परिजनों और समर्थकों ने सत्य प्रकाश दुबे और उसके परिवार के पांच लोगों की कर दी हत्या

    समय भास्कर, देवरिया। देवरिया जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के लेहड़ा टोला में सोमवार की सुबह 10 बीघा जमीन के विवाद में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर वह हत्या के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वही 12 आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस की 6 टीम में उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दे रही है।उल्लेखनीय है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य दबंग प्रेमचंद यादव की हत्या के प्रतिशोध में लहरा के सत्य प्रकाश दुबे उनकी पत्नी व दो बेटी तथा एक बेटे की गोली मारकर पीट कर हुई हत्या के मामले में देर रात पुलिस ने राम जी यादव समेत 27 नामजद व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

    गांव में तनाव को देखते हुए दो दर्जन थानों की पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। 6 लोगों की हत्या के बाद डीजीपी को मौके पर हेलीकॉप्टर से भेजा गया है ।फिलहाल गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी लहरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पूरी रात पुलिस पीएसी तैनात रही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

    ये हुई थी घटना
    फतेहपुर के लेहड़ा टोला के रहने वाले सत्य प्रकाश दुबे के छोटे भाई साधु दुबे ने वर्ष 2014 में अपने हिस्से की करीब 10 बीघा भूमि अभयपुर टोलाके रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव को बेच दी थी।इस जमीन को लेकर सत्य प्रकाश दुबे और प्रेमचंद यादव के परिवार के बीच रंजिश चल रही थी। बीते सोमवार की सुबह प्रेमचंद यादव बाइक से सुबह 7 बजे खेत पर गए थे। उसके बाद वह सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंच गए। यहां सत्यप्रकाश परिजनों से कहासुन करने लगे। बातों ही बातों में विवाद और बढ़ गया। सत्य प्रकाश दुबे व परिजनों ने धारदार हथियार से प्रेमचंद यादव की गला रेत कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होते ही प्रेमचंद यादव के परिजनों एवं समर्थकों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला कर दिया। सत्य प्रकाश और उसके परिजनों को लाठी डंडों आदि से कई बार पीटा।  ईट से कुचलना के बाद गला रेत दिया। सभी 6 लोगों को पर जानलेवा हमला किया। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और एक मासूम घायल हो गया। सत्य प्रकाश का बेटा देवेश शास्त्री घर से बाहर था। इससे उसकी जान बच गई।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleन्यूजक्लिक पोर्टल से जुड़े तीन पत्रकार गिरफ्तार, चीनी फंडिंग के आरोप
    Next Article दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने आप नेता संजय सिंह के घर की छापेमारी

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.