Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»लेबर कॉलोनी ओवरब्रिज पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग
    फिरोजाबाद

    लेबर कॉलोनी ओवरब्रिज पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter
    – सदर विधायक एवं महापौर से पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग
    समय भास्कर,फिरोजाबाद। लेबर कॉलोनी ओवरब्रिज पर सुरक्षा की दृष्टि से हाई सिक्योरिटी नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगना बेहद जरूरी हो गया है जिससे कि पुल से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालक सुरक्षित रहे।कई दिनों से क्षेत्रीय लोग लेबर कॉलोनी पुल के दोनों छोर (रेलवे फाटक के बाहर एवं लेबर कॉलोनी के अंदर) हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग कर रहे हैं।सदर विधायक मनीष असीजा एवं नगर निगम महापौर कामिनी राठौर से लेबर कॉलोनीवासियों ने पुल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की हैं।बताते चलें कि ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत जनपद के के प्रमुख स्थानों को चिन्हित करके सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।समस्त थानों पर वीडियो वॉल की स्थापना की जा चुकी है। थानों पर लगवाए गए वीडियो वॉल से थाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहा आदि स्थान पर लगाए गए सीसीटीवी  कैमरा को कनेक्ट किया गया है जिनकी निगरानी एवं परिचालन थाना स्तर पर किया जा रहा है।
    ओवरब्रिज पर सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद कितने सुरक्षित होंगे राहगीर – लेबर कॉलोनी ओवरब्रिज का निर्माण हुए तकरीबन 2 वर्ष का समय पूरा हो चुका है।सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद लेबर कॉलोनी पुल से गुजरने वाले राहगीर एवं वाहन चालक बेहद सुरक्षित हो जाएंगे। किसी भी आपात स्थिति में घटना को अंजाम देने वाले को पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे की मदद से आसानी से ट्रेस करके पकड़ा जा सकता है। ओवरब्रिज से आने जाने वाले लोगों को रात के समय काफी डर बना रहता है कि कहीं किसी हादसे का शिकार ना हो जाए। पुल से दिन- रात लड़कियां एवं महिलाओं का आना-जाना लगा रहता है। ओवरब्रिज से होकर शहर की ओर रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। क्षेत्रीय लोगों ने ओवरब्रिज पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने को लेकर अपनी राय व्यक्त की है-
    लेबर कॉलोनी पुल के दोनों छोर पर पुल लंबा होने के कारण सीसीटीवी कैमरे नगर निगम द्वारा लगवाने की मांग करते हैं जिससे सुबह शाम आने जाने वाली छात्राओं एवं महिलाओं को असुविधा ना हो। हर व्यक्ति कैमरे की निगाहों से होकर गुजरे -धर्मेंद्र पाल सिंह
    लेबर कॉलोनी के पुल पर कैमरे लगना बहुत ही आवश्यक है। व्यापारी देर रात तक घर आते हैं। जनता की सुरक्षा के लिए कैमरे पुल पर लगना बहुत ही अति आवश्यक है। समय भास्कर समाचार पत्र द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम का हम स्वागत करते हैं और अभिनंदन करते हैं – मनोज गर्ग
    लेबर कॉलोनी पुल पर काफी समय से कैमरे लगने की बात चल रही है। शासन प्रशासन कोई भी बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहा है। कॉलोनी की सुरक्षा को लेकर कैमरे लगना आवश्यक है-प्रशांत शर्मा
    राहगीरों की सुरक्षा की दृष्टि से लेबर कॉलोनी ओवरब्रिज के दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगना बेहद जरूरी है। नगर निगम को ध्यान देकर अतिशीघ्र पुल पर कैमरे लगवाने चाहिए-शशिकांत गोस्वामी
    पुल पर कैमरे तो काफी समय पहले ही लग जाने चाहिए थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर कैमरे लगना अति आवश्यक है। कैमरे लगने के बाद लोग कॉफी सुरक्षित हो जाएंगे। लेबर कॉलोनी वासियों को एकजुट होकर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के प्रयास करने होंगे-प्रदीप भारद्वाज
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleहथेली में यहां होती है धन की रेखा
    Next Article यूपी में मीडिया पर नकारात्मक समाचारों के शासनादेश की आड़ में भी अंकुश लगाने की तैयारी

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.