शिकोहाबाद,समय भास्कर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक बैठक ग्रीनपार्क में आयोजित की गई, जिसमें भाजपा पदाधिकारियों ने 17 सितंबर से शुरू हो रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला महामंत्री अवधेश पाठक ने बताया कि इस पखवाड़े का लक्ष्य सामाजिक जुड़ाव के साथ संगठन को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और आम जन को पार्टी से जोड़ना है। इसके लिए प्रबुद्ध सम्मेलन, स्वच्छता अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे कार्यक्रम तथा स्कूलों और महाविद्यालयों में भी संगठन की ओर से विभिन्न आयोजन कराए जाएंगे।

जिला उपाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि गतिविधियां शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बढ़ाई जाएंगी। नगर अध्यक्ष हार्दिक शिवम दीक्षित ने पार्टीजनों को जानकारी दी कि 17 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, जिसमें 75 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। इसी दिन स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जहां संभव होगा, वहां स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे और यह सिलसिला 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

जिला कार्यालय में 18 सितंबर को प्रधानमंत्री के जीवन पर केंद्रित एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। 19 और 20 सितंबर को प्रबुद्धजन संगोष्ठी होगी। 21 सितंबर को ‘आत्मनिर्भर भारत, फिट इंडिया’ थीम पर ‘नमो मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजनों की इसी श्रृंखला के तहत 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें स्वदेशी मेला, दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर और विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता भी होगी।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, विष्णु सक्सेना, विपिन गर्ग, अनिल शर्मा, अनिल पचौरी, गोपाल शर्मा, अतुल गुप्ता, नीता धनगर, आलोक राठौर, सनी दिवाकर, धर्मेंद्र राजपूत, अजीत ठाकुर, अरविंद गुप्ता, शेखर अग्रवाल, प्रिंस जैन, सोनी गंभीर, दिलीप प्रजापति, रवि जाटव, मीना शर्मा, फरहा खान, अंजना चौहान, निर्देश यादव, रश्मि यादव, माधुरी भारद्वाज, अशोक दिवाकर, मोहित यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सभासद शिवम यादव ने किया।

Share.
Exit mobile version