Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»14 अगस्त को विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी भाजपा 
    फिरोजाबाद

    14 अगस्त को विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी भाजपा 

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter
    फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा ने कहा कि  कल दिनांक 14 अगस्त को  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कल दीपा चौराहा टूंडला से मौन जुलूस निकाला जाएगा व फिरोजाबाद में जैन मंदिर सुभाष तिराहे से गांधी पार्क चौराहे तक मौन जुलूस निकाला जाएगा। फिरोजाबाद में विभाजन के दौरान विस्थापित परिवारों को पालीवाल हाल में संगोष्ठी कार्यक्रम में आमंत्रित कर त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जायेगी व प्रदर्शनी का आयोजन पालीवाल हॉल में  किया जाएगा। विभाजन संबंधी डॉक्यूमेंट्रीज दिखाए जाने व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है।  इस दौरान विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जिला प्रभारी नरेंद्र दुबे गामा ने बताया कि 1947 में देश ने लाखों लोगों के बलिदान के फलस्वरूप स्वाधीनता प्राप्त की थी,मगर इसी दौरान देश को दो टुकड़ों में बांटे जाने का जख्म भी झेलना पड़ा।
    भारत से कटकर पाकिस्तान नया देश बना और बाद में पाकिस्तान के इसी पूर्वी हिस्से ने 1971 में बांग्लादेश के तौर पर एक नए देश की शक्ल ली। भारत के इस भौगोलिक बंटवारे ने देश के लोगों को सामाजिक,सांस्कृतिक, आर्थिक व मानसिक रूप से तोड़कर रख दिया था।ऐसे में इस त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देकर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन के जरिए भेदभाव, वैमनस्य व दुर्भावना को खत्म कर एकता, सामाजिक सद्भाव व मानव सशक्तिकरण की भावना को बढ़ाने में मदद मिलेगी।14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संबंधी आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई है।
    सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश रावत ने कहा कि त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों के लिए 2 मिनट का मौन रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त विभाजन से संबंधित डॉक्यूमेंट्री को संगोष्ठी में भी दिखाया जाएगा। मुख्य तौर पर विभाजन से जुड़ी स्मृतियों व अभिलेखों को प्रदर्शनी के रूप भाजपा द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त भारत-पाकिस्तान के बंटवारे से संबंधित किताबों को पुस्तक प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों के लिए सुलभ बनाया जाएगा। जिला अध्यक्ष वृन्दावन लाल गुप्ता व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने बताया कल दिनांक 14 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष वृन्दावन लाल गुप्ता,महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार,विधायक टूंडला प्रेम पाल सिंह घनगर,अविनाश सिंह भोले,जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता,ओम प्रकाश वर्मा,दीपक राजोरिया,हनुमंत सिंह बघेल,सुरेंद्र राठौर,उदय प्रताप सिंह, डॉ उम्मेद सिंह राजपूत,राजेश चौहान,विजय सिंह,देवेश भारद्वाज,आकाश शर्मा,अंकित तिवारी,श्रीनिवास शर्मा,आनन्द अग्रवाल, दुष्यंत जादौन, महेन्द्र दुबे,निकुंज शुक्ला, सोनी शिवहरे आदि उपस्थित रहे।
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleप्राथमिक विद्यालय में ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
    Next Article रसूलपुर स्मारक पर मनाई गई राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की जन्म जयंती

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.