लखनऊ, उत्तर प्रदेश । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ (एक राष्ट्र एक चुनाव) अभियान को गति देने के लिए लखनऊ में जिला स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा की है। यह अभियान केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक पूरे भारत में एक साथ चुनाव कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
इसी पहल के तहत, भाजपा उत्तर प्रदेश ने सभी जिलों के लिए जिला संयोजक और सह-संयोजकों के नामों का ऐलान किया है। ‘स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन’ विशेष अभियान के लिए भी नियुक्तियाँ की गई हैं।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व संगठन मंत्री, वीरेंद्र प्रताप सिंह को जिला संयोजक बनाया गया है। वहीं, एबीवीपी के बृज क्षेत्र के पूर्व कार्यकर्ता जुबीन भारद्वाज और तहसील संयोजक रहे मयंक शुक्ला को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों से उम्मीद है कि यह अभियान प्रदेश में और भी मजबूती से आगे बढ़ेगा।
