Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»लूट व टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया
    फिरोजाबाद

    लूट व टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarSeptember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    – 18 हजार से अधिक की नकदी और सोने के आभूषण बरामद

    फिरोजाबाद/सिरसागंज।  लूट और टप्पेबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को सिरसागंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों से सोने के आभूषण और लूटी गई नकदी बरामद की है। बदमाशों से पूछताछ कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि 19 सिंतबर को सिरसागंज के गांव मुजफ्फरपुर निवासी बृजमोहन द्वारा पुलिस को थाने आकर सूचना दी गई कि सेवन वंडर्स स्कूल के पास दो युवक अपने आप को सीबीआई का सीनियर ऑफिसर बता रहे है। उनके द्वारा मेरे पास रखे 21 हजार रुपये छीन लिए गए है। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक बदमाश मौके से भाग गए थे। बुधवार रात थाना प्रभारी सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक पुलिस बल के सा‌थ सोथरा पुल के पास बाइक सवार सुनील और राहुल उर्फ तालिम को पकड़ा।

    सुनील सिरसागंज थाना क्षेत्र की गिहार कॉलोनी का रहने वाला है। जबकि राहुल विष्णुपुरा थाना बाह जनपद आगरा का रहने वाला है। बदमाशों ने बताया कि पांच सिंतबर को शिकोहाबाद में एक बुजुर्ग लेडीज की लर व अंगूठी तथा कानों में कुंडल टप्पेबाजी कर लूटे‌ थे। एक जुलाई को एसबीआई बैंक एटा रोड शिकोहाबाद से एक बुजुर्ग महिला को बातचीत में लगाकर उसके बैग से 40000 रुपये निकाले ‌थे। 11 जुलाई को शिकोहाबाद के नगला डहर बंबा पटरी पर दोनो ने एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति को टप्पेबाजी करते हुए 12500 रुपये लूटे थे। इसके सा‌थ ही अन्य घटनाओं का अंजाम देने की बात भी बदमाशों ने स्वीकार की है। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक जंजीर,लेडीज अंगूठी और 18 हजार नौ सौ रुपये बरामद किए गए है। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleशिविर में 50 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
    Next Article परिवार नियोजन साधन को न अपनाने वाले दंपतियों पर विशेष ध्यान : सीएमओ

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    साढूपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

     अवैध क्लीनिक में इलाज से दौरान महिला की मौत, क्लीनिक सील

    July 1, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.