Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 8,000 से अधिक विद्यार्थियों ने रेयान मिनीथॉन में लिया हिस्सा, संस्थान ने मनाए 50 वर्ष
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»मुम्बई»शहर में पार्किंग की समस्या को लेकर बनेगी नई पॉलिसी
    मुम्बई

    शहर में पार्किंग की समस्या को लेकर बनेगी नई पॉलिसी

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    संवाददाता/मीरा-भाईंदर। मीरा-भाईंदर शहर में पार्किंग और टोइंग की समस्या के जल्द खत्म होने के आसार दिखाई दे रहा है। बीजेपी के मीरा भायंदर विधानसभा प्रमुख एड. रवि व्यास ने आज भाजपा पदाधिकारियों , नगरसेवकों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ पुलिस मुख्यालय में ट्रैफिक विभाग के डीसीपी प्रकाश गायकवाड को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। उनसे इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की तथा नो पार्किंग जोन मे जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने सरकारी प्रतिष्ठानों और अहम स्थलों के पास पार्किंग का इंतज़ाम ना होने से हो रही टोइंग की समस्या पर भी चर्चा करते हुए इस विषय को प्रमुखता से उठाया। प्रकाश गायकवाड ने जल्द ही इस बारे में एक नई पॉलिसी बनाने और तब तक शहर में अवैध टोइंग की समस्या पर लगाम लगाने का आश्वासन देते हुए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया। मीरा भायंदर के लोग काफी अर्से से नो पार्किंग की समस्या के चलते बहुत परेशान हैं।

    अस्पताल ,विद्यालय, बिल भरने के केंद्र जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर भी पार्किंग की सुविधा नहीं होने से , विवशता पूर्ण परिस्थितियों में खड़ी की गई उनकी गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस उठा ले जाती है। एडवोकेट रवि व्यास पिछले एक वर्ष से लगातार इस समस्या के निराकरण के लिए प्रयत्नशील है। इस समस्या के निराकरण के लिए वे अब तक पुलिस आयुक्त, महापालिका आयुक्त तथा अन्य बड़े प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उन्हें ज्ञापन दे चुके हैं। ट्रैफिक विभाग के डीसीपी प्रकाश गायकवाड के आश्वासन के बाद उम्मीद की जाती है कि जल्द ही मीरा भायंदर के लोगों को इस समस्या से निजात मिल जायेगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleमहिला ने दिया 10 लाख की चोरी को अंजाम
    Next Article जाने वो कैसे लोग थे जिनके प्यार को प्यार मिला -गुरु दत्त एक युग

    Related Posts

    8,000 से अधिक विद्यार्थियों ने रेयान मिनीथॉन में लिया हिस्सा, संस्थान ने मनाए 50 वर्ष

    November 23, 2026

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.