समय भास्कर,शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने बीती रात संतजनू बाबा चौकी के समीप से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान और एक अवैध तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान संत जनू बाबा चौकी के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति को खड़ा देखा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 30 अक्टूबर को प्रेम शंकर गुप्ता पुत्र त्रिलोकीनाथ गुप्ता निवासी मिश्राना मोहल्ला से टप्पेबाजी कर लूटे गये 50 हजार रुपये में से 15000 रुपये, एक मोटर साइकिल और एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। पुलिस ने जेल भजेे गये युवक का नाम करन निवासी गिहार कॉलोनी करहल मैनपुरी बताया।
Trending
- HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
- दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
- CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
- नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
- रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
- नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
- क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
- रीति तिवारी का शॉकिंग एविक्शन, मेकर्स पर उठे सवाल ?