Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य पकड़े, चोरी की छह बाइक बरामद
    फिरोजाबाद

    पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य पकड़े, चोरी की छह बाइक बरामद

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    समय भास्कर,शिकोहाबाद। थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह मैनपुरी चौराहे के समीप से दो वाहन चोर गिरफ्तार कर लिये। पूछताछ में उन्होंने बाइकें चोरी करना कुबूल किया। पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर छह चोरी की बाइकें बरामद कर ली। पुलिस ने पकड़े गये सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने के निर्देश दिये थे। वाहन चोर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा और सर्विलांस एसओजी प्रभारी नितिन त्यागी ने जाल बिछा दिया। मंगलवार सुबह मैनपुरी चौराहे से 100 कदम पीछे शेक कार्नर की दुकान के सामने खड़े तीन युवकों को उप निरीक्षक विक्रांत तोमर,अंकित मलिक,महेंद्र सिंह,सर्विलांस प्रभारी नितिन त्यागी,रघुराज सिंह सहित पूरी टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

    पकड़े गये युवकों ने पूछताछ में अपने नाम राजेश उर्फ लालू निवासी नगला कलू और विक्रम यादव निवासी घड़ी भैंडी और विशाल यादव निवासी नगला सुजान थाना जसराना बताया। जबकि एक युवक सौर्य निवासी न जेड़ा फरार हो गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि राजेश अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का मास्टरमाइंड और सरगना है। जबकि विशाल और विक्रम उसके सहयोगी हैं। इस गैंग में और भी लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। शीघ्र ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। इनकी गिरफ्तारी के बाद जिले के साथ ही आसपास के जनपदों में वाहन चोरी की घटनाओं में कमी आयेगी।

    ये बाइकें हुई बरामद
    एसपी ग्रामीण ने बताया कि चोरों के कब्जे से मोटरसाइकिल नंबर यूपी 80 एफजे-2808 टीवीएस अपाचे जिसके संबंध में थाना डौकी आगरा में मुकदमा दर्ज है। मोटरसाइकिल संख्या यूपी 83 जे 2832, मोटरसाइकिल नंबर यूपी 83 एवाई 7270, मोटरसाइकिल संख्या यूपी 76 एके- 8514, मोटरसाइकिल संख्या यूपी 32 केडी- 3955 और मोटरसाइकिल संख्या यूपी 80 जीएम 9663 हैं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleसत्यजीत रे – भारतीय फ़िल्म जगत के चित्रकार
    Next Article अर्द्ध रात्रि को तीन मंजिला मकान में लगी आग,मचा हड़कंप

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.