Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»परिवार नियोजन साधन को न अपनाने वाले दंपतियों पर विशेष ध्यान : सीएमओ
    Home

    परिवार नियोजन साधन को न अपनाने वाले दंपतियों पर विशेष ध्यान : सीएमओ

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarSeptember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    फिरोजाबाद । प्रत्येक माह की 21 तारीख को मनाए जाने वाले खुशहाल परिवार दिवस पर लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही लोगों में परिवार नियोजन तथा बच्चों में अंतर रखने के लिए जागरूकता और परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए काउंसलिंग की गई।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी के प्रेमी ने कहा कि खुशहाल परिवार दिवस जनपद की सभी स्वास्थ्य इकाइयों के साथ-साथ हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर भी मनाया गया। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जो दंपति परिवार नियोजन के साधनों को नहीं अपना रहे हैं उन्हें चिन्हित कर विशेष काउंसिलिंग पर जोर दिया गया।

    परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. हंसराज ने बताया कि इस दिवस पर सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर लाभार्थियों की काउंसलिंग कर परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ चॉइस में मौजूद साधनों के बारे में जानकारी दी गई।
    जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. आलम ने बताया कि खुशहाल परिवार दिवस की सफलता में आशा कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका होती है। लोगों में परिवार नियोजन से संबंधित भय व भ्रांति होती है तो आशा उन्हें लक्षित कर उनकी समस्याओं का समाधान करती हैं।

    खुशहाल परिवार दिवस के सफल आयोजन में यूपीटीएसयू के प्रतिनिधि की भी विशेष भूमिका रही। जिला लॉजिस्टिक मैनेजर अरविंद चौधरी ने बताया इस अवसर पर नव विवाहित दंपति को शगुन किट का वितरण किया गया। लाभार्थी आशा (बदला हुआ नाम) ने बताया कि उन्होंने अपने अंतरा त्रैमासिक गर्भनिरोधक इंजेक्शन की पहली डोज लगवाई है। उन्हें इसे लगवाने में कोई परेशानी नहीं हुई। इसमें बार-बार गोली खाने का झंझट भी नहीं है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleलूट व टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया
    Next Article 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने भेजा जेल

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.