– कस्बा एका में 10 मई को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
समय भास्कर संवाददाता,एका। कस्बे में आगामी 10 मई को आयोजित होने जा रही भगवान परशुराम शोभा यात्रा के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने एका विकासखंड के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क करते हुए कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र वितरित किए।
गत दिनों ब्राह्मण समाज ने समाज के वरिष्ठ संरक्षक अखिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन समिति का चुनाव किया था। जिसमें विप्र बंधुओं ने सर्वसम्मति से युवा कार्यकर्ता हिमांशु गर्ग को शोभायात्रा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया था।
शोभायात्रा प्रमुख शशिकांत शर्मा के बताया कि शोभायात्रा माता टीला से शुरू होकर सविता नगर, बाल्मिकी मोहल्ला, मुख्य बाजार और राम चौक होते हुए गर्ग मार्केट पर समाप्त होगी।जिसमें सम्मलिति होने के लिए समस्त जनपद के विप्र बंधुओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
समिति पदाधिकारियों ने गांव रामपुर,गढ़ी, सोनई,नगला अचल, नगला गोकुल, टांडा, पाढ़म,मुस्तफाबाद,चिमरारी, गनेशपुर नगरिया,राजपुरआपुर आदि गांवों में जनसम्पर्क कर आमंत्रण पत्र बांटे।
आमंत्रण देते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष हिमांशु गर्ग ने कहा कि शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की भव्य झांकियां और सुप्रसिद्ध बैंड बाजे शामिल होंगे। कार्यक्रम की सफलता के लिए नगर पंचायत और एका विकास खंड के विप्र बंधुओं का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिसके फलस्वरूप शोभायात्रा अत्यंत दिव्य– भव्य रूप में निकाली जाएगी।
जिस दौरान समिति अध्यक्ष हिमांशु गर्ग,आशु शर्मा,लकी दीक्षित,सोनी वशिष्ठ,आलोक तिवारी, अनिल दीक्षित,भोला चतुर्वेदी,प्रदीप मिश्रा,अंकित दीक्षित,हिमांशु मिश्रा,रोहित भारद्वाज, शिवम उपाध्याय,रानू मिश्रा,सोनू मिश्रा,सौरभ मिश्रा,कान्हा तिवारी,आलोक तिवारी,सोनू शर्मा और अभिषेक भारद्वाज उपस्थित रहे।
फोटो–कस्बा एका में आयोजित होने जा रही परशुराम शोभायात्रा के आमंत्रण पत्र भेंट करते आयोजन समिति के पदाधिकारी।
