Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»Firozabad Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण, डीएम रमेश रंजन ने दिलाई संविधान की शपथ
    फिरोजाबाद

    Firozabad Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण, डीएम रमेश रंजन ने दिलाई संविधान की शपथ

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJanuary 26, 2026No Comments1 Min Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    फिरोजाबाद न्यूज। फिरोजाबाद जिले में 77वां गणतंत्र दिवस 2026 हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विशु राजा, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरविंद द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ और अधिकारियों-कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन किया।

    डीएम रमेश रंजन ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान केवल कानून नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। यह हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने युवाओं से तकनीक और नवाचार के माध्यम से जिले और देश के विकास में योगदान देने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि सरकार 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर कार्य कर रही है और इसकी नींव आज से रखी जा रही है। बेटियों को सशक्त बनाकर उन्हें नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है।

    कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया, जिनमें जया देवी प्रमुख रहीं।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleफिरोजाबाद में गूंजा नारा— “वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम”
    Next Article Firozabad News: हिंदू समाज की सज्जन शक्ति में जागृति लाने की आवश्यकता है – पंकज खंडेलवाल

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.