खैरगढ़। जनपद के थाना खैरगढ़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बीते फरवरी माह में थाना खैरगढ़ क्षेत्र के हाथवंत चौराहे पर हुए झगड़े में जान से मारने की नीयत के मारपीट करने वाले आरोपी भूरी सिंह पुत्र गोपीचन्द्र निवासी गढ़ीपाल सिंह बिचौला थाना फतेहाबाद को खैरगढ़ -मक्खनपुर मार्ग पर जरौली मोड से गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी मामले में फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। थाना खैरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।
Trending
- प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
- HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
- दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
- CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
- नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
- रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
- नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
- क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
