Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»महिला की मौत में पुत्र वधू व उसका प्रेमी गिरफ्तार 
    फिरोजाबाद

    महिला की मौत में पुत्र वधू व उसका प्रेमी गिरफ्तार 

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter
    फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर में  महिला की मौत के मामले में  आईजी के आदेश पर उसकी पुत्र वधु तथा उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया। नगला तुरकिया निवासी किरन देवी की 14 जनवरी की रात संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसका पति विनोद कुमार उसी दिन अपनी ससुराल गया था। दूसरे दिन आया तो उसकी पत्नी मृत पड़ी थी।
    पुलिस महानिरीक्षक के आदेश पर मामले में मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में उसकी पुत्र वधू प्रियंका व उसके प्रेमी आदित्य कुमार पुत्र  रंजीत निवासी नगला तुरकिया मक्खनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे में विनोद ने कहा है उसकी पुत्र वधू प्रियंका पत्नी पंकज कुमार पुत्री अरविन्द कुमार के पड़ौस में रहने वाले आदित्य कुमार पुत्र रंजीत निवासी नगला तुरकिया मक्खनपुर से अवैध सम्बन्ध हो गये थे।उसकी  पत्नी किरन देवी ने प्रियंका व आदित्य को आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। प्रियंका व उसके प्रेमी आदित्य कुमार को नागवार गुजरी इसी बात से वह रंजिश मान गये।वह 14 जनवरी को  को अपनी ससुराल एक गोदभराई कार्यक्रम में चला गया।
     उसकी पुत्रवधू प्रियंका व पत्नी किरनदेवी व नातिनी दीक्षा उम्र 8 साल घर पर रह गये थे। इसी का लाभ उठाकर प्रियंका ने अपने प्रेमी आदित्य कुमार को बुलाकर एक षडयंत्र रचकर रात्रि के समय उसकी पत्नी  किरनदेवी की दोनो लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। वह 15 जनवरी को  घर पर आया तो देखा उसकी पत्नी का शव घर के अन्दर पड़ा है।  उसके गले एवं शरीर पर चोट के निशान थे। वह घटना की रिपोर्ट करने थाना मक्खनपुर गया। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं आयी और न ही मेरी पत्नी का मोर्टमार्टम कराया। तब से लगातार थाना के चक्कर लगा रहा है। हारकर उसने पुलिस महा निरीक्षक आगरा मंडल आगरा को शिकायती पत्र दिया।थाना प्रभारी का कहना है दोनों अभियुक्तों को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया था।
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleमिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित की गईं जागरूकता रैली
    Next Article 4 मई को निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    साढूपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 16, 2026

     अवैध क्लीनिक में इलाज से दौरान महिला की मौत, क्लीनिक सील

    July 1, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.