Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»भायंदर पश्चिम में गरजे हंसु कुमार पांडे
    Home

    भायंदर पश्चिम में गरजे हंसु कुमार पांडे

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    बैटरी टॉर्च पर वोट करने का किया आग्रह

    संवाददाता/ मीरा भायंदर। भायंदर पश्चिम स्थित बावन जिनालय के पास आयोजित हंसु कुमार पांडे की जनसभा में भारी जनसमूह उमड़ा। इस सभा ने क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी को और तेज कर दिया है। सभा में पांडे ने अपने चुनावी एजेंडे पर जोर देते हुए स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की और जनता से वादे किए कि वे क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे।

    उनकी प्राथमिकताओं में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, शिक्षा के सुधार और महिलाओं की सुरक्षा जैसे विषय शामिल थे। पांडे ने यह भी कहा कि उनकी कोशिश होगी कि भायंदर को एक आदर्श नगरी के रूप में विकसित किया जाए, जहां हर नागरिक को समान अवसर और सुविधाएं मिलें। पांडे ने पूर्व एम एल सी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक निर्दलीय को महापौर बनाया और उसे निर्दलीय ने इनकी कमर तोड़ दी। आज वो निर्दलीय धनानंद बना बैठा हुआ है और शहर का खून चूस रहा है। मोदी जी ने हिंदुत्व की अलख जगाई लेकिन मीरा भायंदर के नेता ने हिंदुत्व के नाम पर सिर्फ ठगा और इतना ठगा जितना किसी ने भी नहीं ठगा होगा।

    पांडे ने जैन समाज के द्वारा दिया गए पत्र का भी जिक्र करते हुए कहा कि जैन समाज कभी भी एक व्यक्ति का समर्थन नहीं करता। पांडे ने कहा अगर यहां पर काम किया होता तो योगी जी और राजनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को इस छोटे से शहर में नहीं लाना पड़ता।

    सभा में उपस्थित लोगों ने जोश के साथ उनकी बातों का समर्थन किया, जिससे यह साफ हो गया कि उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इस जनसैलाब ने न केवल राजनीतिक पंडितों का ध्यान खींचा बल्कि विपक्षी दलों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

    इस कार्यक्रम के सफल आयोजन ने हंसु कुमार पांडे की राजनीतिक स्थिति को और मजबूत किया है, और क्षेत्र में उनकी दावेदारी को बल दिया है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleविकास के बुनियाद पर निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कदम ने जनता से मांगा समर्थन
    Next Article जननिर्धार महासभा ने तोड़ा रिकॉर्ड, गीता जैन ने विरोधियों पर साधा निशाना

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.