समय भास्कर,शिकोहाबाद। महर्षि दयानंद सरस्वती के 200 वें जन्मोत्सव पर आर्य गुरुकुल महाविद्यालय करहल रोड सिरसागंज पर तीन दिवसीय कार्यक्रम 16 नवंबर से आयोजित किये जा रहे हैं। इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम के संबंध में सोमवार को नगर के स्टेट बैंक चौराहा स्थित आर्य समाज मंदिर से एक जनजागरण रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान रथयात्रा में शामिल सैकड़ों लोग नारे लगाते हुए चल रहे थे।रथयात्रा आर्य समाज मंदिर से प्रारंभ होकर नारायण तिराहा, तहसील तिरहाा, कटरा बाजार, कालीदेवी मंदिर,बड़े बाजार होती हुई आर्य समाज मंदिर पर आकर समाप्त हुई। जिसमें अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतिनिधि सभा के अधिष्ठाता रवि शास्त्री, के अलावा डॉ. रामकैलाश यादव, राजीव गुप्ता चेयरमैन प्रतिनिधि, गोपाल सिंह आर्य, सालिगराम सविता,अजीत सिंह, भगवान गुप्ता,गोपाल शर्मा,विवेक चड्डा,कृष्णगोपाल पालीवाल, जोगेंद्र सिंह,महेंद्र पाल झा आदि उपस्थित रहे।
Trending
- Daayra Movie Review: क्या 4.5 स्टार रेटिंग असली है ?
- Veer Abdul Hamid: बड़े पर्दे पर दिखेगी शौर्य गाथा
- पीने के पानी का TDS कितना होना चाहिए, जाने ?
- पेट्रोल-बिजली बिल UPI से भरने पर ₹5 चार्ज: नए नियम
- BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में जुटे दिग्गज
- हिमाचल में कल से खुलेंगी दो टनल, मनाली, रोहतांग, लेह-लद्दाख तक का सफर आसान
- 10 साल की निशानेबाजी ने रचा इतिहास, भारत की सबसे कम उम्र की शूटर
- अगर गट हेल्थ ठीक करनी है? नाश्ते में खाएं ये
