Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई,मची चीख पुकार ,15 यात्री हुए घायल
    Home

    डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई,मची चीख पुकार ,15 यात्री हुए घायल

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarNovember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    चालक को झपकी आने से नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत हुआ हादसा 
    समय भास्कर,शिकोहाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस इस समय हादसों की स्थली बन गई है। विगत तीन दिन में नौ लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि लगभग 30 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद यूपीडा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आखिर एक्सप्रेस वे की सुरक्षा में तैनात कर्मचारी क्या कर रहे हैं।सोमवार सुबह चार बजे के करीब एक डबल डेकर बस दिल्ली से सिद्धार्थनगर के लिए रविवार शाम को रवाना हुई थी। बस में कुल 95 सवारियां भरी हुई थीं। बस को नीरज कुमार पुत्र बलवीर निवासी पारसोली नौझील मथुरा चला रहा था। सोमवार सुबह चार बजे के करीब बस नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 55.700 पर पहुंची, तभी चालक को नींद आ गई। जिससे बस तेज रफ्तार में बीच के डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

    हादसा होते ही यात्रियों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया। ज्यादातर घायलों को एक्सप्रेस वे पर ही प्राथमिक उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जबकि एक घायल विक्रम(28) पुत्र अशोक निवासी अशोक विहार दिल्ली को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जिसे अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस को एक्सप्रेसवे से साइड में करा दिया गया गया है। आए दिन एक्सप्रेस वे पर हो रहे हादसों से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सबक नहीं ले रहा है। एक्सप्रेस वे पर वाहन खड़े रहते हैं,जिन्हें तत्काल प्रभाव से हटवाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं होता है और हादसा हो जाता है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous ArticleE-paper-New Delhi-11-11-2024
    Next Article वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.