समय भास्कर,शिकोहाबाद। महर्षि दयानंद सरस्वती के 200 वें जन्मोत्सव पर आर्य गुरुकुल महाविद्यालय करहल रोड सिरसागंज पर तीन दिवसीय कार्यक्रम 16 नवंबर से आयोजित किये जा रहे हैं। इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम के संबंध में सोमवार को नगर के स्टेट बैंक चौराहा स्थित आर्य समाज मंदिर से एक जनजागरण रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान रथयात्रा में शामिल सैकड़ों लोग नारे लगाते हुए चल रहे थे।रथयात्रा आर्य समाज मंदिर से प्रारंभ होकर नारायण तिराहा, तहसील तिरहाा, कटरा बाजार, कालीदेवी मंदिर,बड़े बाजार होती हुई आर्य समाज मंदिर पर आकर समाप्त हुई। जिसमें अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रतिनिधि सभा के अधिष्ठाता रवि शास्त्री, के अलावा डॉ. रामकैलाश यादव, राजीव गुप्ता चेयरमैन प्रतिनिधि, गोपाल सिंह आर्य, सालिगराम सविता,अजीत सिंह, भगवान गुप्ता,गोपाल शर्मा,विवेक चड्डा,कृष्णगोपाल पालीवाल, जोगेंद्र सिंह,महेंद्र पाल झा आदि उपस्थित रहे।
Trending
- पंचायत 5 ट्रेलर, बनराकस की हुकूमत और रिंकी संग शादी के बीच फंसे सचिवजी
- 8,000 से अधिक विद्यार्थियों ने रेयान मिनीथॉन में लिया हिस्सा, संस्थान ने मनाए 50 वर्ष
- प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
- HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
- दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
- CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
- नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
- रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
