समय भास्कर,फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने घर पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।बासठ निवासी 50 वर्षीय बदन सिंह पुत्र भवरपाल 2 सितंबर को सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसका फिरोजाबाद तथा आगरा उपचार हुआ।तबीयत में सुधार होने पर परिवारीजन उसे घर ले आए। शुक्रवार की रात उसकी अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पारिवारिजनों के कहने पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
Previous Articleट्रक की टक्कर से रोडवेज चालक की मौत
Next Article तालाब में डूबने से प्रौढ़ की मौत