फिरोजाबाद। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के द्वारा जिलों में तैनात अधिकारियों को सीयूजी नंबर उठाने के लिए लगातार निर्देशित किया गया है वही जनपद में जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा भी सभी अधिकारियों को सीयूजी नंबर उठाने के लिए निर्देशित किया गया है।लेकिन जनपद में कई अधिकारी ऐसे भी है जिन्हें सीयूजी नंबर उठाने से डर लगता है, कहीं कोई समस्या ना बता दे या कोई खबर नवीस सवाल न पूछ ले।
जनपद में ऐसे ही खनन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी हैं जिन्हें शासन द्वारा जन शिकायतों को सुनने के लिए एक सीयूजी नंबर उपलब्ध कराया गया है जिससे आम जनमानस से लेकर जनप्रतिनिधि तक का संपर्क हो सके लेकिन साहब है कि फोन उठाते ही नहीं है। अगर कोई खबर नवीस साहब से किसी खबर पर पक्ष जानने के लिए फोन करें तो मजाल है कि साहब का फोन उठ जाए। यह स्थिति जब खबर नवीसो की है तो आम जनमानस का क्या हाल होगा।इससे साहब की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लगता है।
यहां बड़ा सवाल यह है कि सीयूजी नंबर उठाने में साहब को डर क्यों लगता है।क्या साहब के विभाग में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा या वह यह भूल जाते हैं कि सीयूजी नंबर उठाने के लिए दिया गया है ना के रखने के लिए। यह स्थिति तब है जब मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा अधिकारियों को 24 x 7 सीयूजी नंबर चालू रखने व फोन उठाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। साहब इन्हीं निर्देशों की लगातार धज्जियां उड़ाए जा रहे हैं।
खनन अधिकारी का नहीं उठता सीयूजी नंबर, शासन के आदेशों की उड़ा रहे धज्जियां
Previous Articleफिरोजाबाद: नगर निगम कार्यालय में नहीं बैठ रहीं मेयर, जनता परेशान
Next Article रोजगार सेवक संघ ने किया क्रॉप सर्वे कार्य का विरोध
