ज्वार का आटा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिसे आप अपने डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसका सेवन करने से कई गंभीर समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। ज्वार का आटा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह सिर्फ ग्लूटेन-फ्री अनाज का विकल्प ही नहीं, बल्कि फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे डाइट में शामिल करने से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है, साथ ही हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है।ज्वार के आटे का सेवन आप रोटी और भाकरी के रूप में कर सकते हैं। इसे मल्टीग्रेन (दूसरे अनाजों के साथ मिलाकर) फॉर्म में खाने से इसके पोषक तत्व कई गुना बढ़ जाते हैं।
सौ ग्राम ज्वार में लगभग 330 कैलोरी होती है। इसमें करीब 72 ग्राम कार्बो हाइड्रेट्स हैं, 10-11 ग्राम प्रोटीन है और लगभग 3 ग्राम फैट होता है। वहीं, ज्वार में करीब 6-7 ग्राम फाइबरऔर लगभग 350 मिलीग्राम पोटैशियम पाया जाता है।ज्वार का आटा हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और शरीर से एक्स्ट्रा सोडियम को बाहर निकालने का काम करता है। ज्वार का आटा हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में लाभकारी है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। साथ ही इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेटड और फाइबर,ग्लूकोज अब्सॉर्प्शन को कंट्रोल करने में मददगार है।
यह अनाज ग्लूटेन फ्री और फाइबर से भरपूर होने की वजह से डाइजेशन को बेहतर करता है, जिससे कॉन्स्टिपेशन की परेशानी भी दूर होती है। ग्लूटेन फ्री होने की वजह से यह अनाज वजन कम करने में भी मददगार है। ग्लूटेन-फ्री होने की वजह से जो लोग ग्लूटेन सेंसिटिव होते हैं वो लोग इसका सेवन कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने की वजह से यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।
