समय भास्कर ब्यूरो। दिल्ली और चैन्नई के मैच में CSK भले ही हार गई हो लेकिन माहि ने जबरदस्त बल्ले बल्लेबाजी करके दर्शको का खूब मनोरंजन किया। कई सालों बाद फिर से मैदान पर सुनाई दिया माही मार रहा है। कप्तान cool के नाम से जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले का शोर एक बार फिर से दिखाई दिया। आईपीएल में रिकॉर्ड बनते हैं और टूटते हैं। दिल्ली और चेन्नई के मैच मैं महेंद्र सिंह धोनी ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया।

धोनी ने देखते ही देखते IPL का 16 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। CSK की तरफ से उनकी बल्लेबाजी में जो बात दिखी , उसने फैंस का दिल हमेशा की तरह जीत लिया। धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 वें ओवर में 20 रन बनाए। जो कि एक नया IPL रिकॉर्ड है। इसस पहले 20 वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मार्क बाउचर के नाम था, जिन्होंने साल 2008 के IPL में RCB से खेलते हुए 18 रन बनाए थे.

Share.
Exit mobile version