देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की सुरक्षा में चूक से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए सरकार ने 3 कमांडो को नौकरी से बर्खास्त  कर दिया है.

इस साल फरवरी में अजीत डोभाल की सुरक्षा में उस समय चूक हुई थी जब कार में सवार अज्ञात व्यक्ति दिल्ली स्थित उनके घर में घुसने की कोशिश की थी। उस समय पुलिस ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया था।

डोभाल की वीआईपी सुरक्षा से जुड़े उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और कमांडेंट का तबादला कर दिया गया है। अजीत डोभाल के हाई सिक्योरिटी वाले घर में घुसने की कोशिश करने वाला शख्स एक लाल कलर की एसयूवी में सवार था। समय रहते कार को इंटरसेप्ट किया गया और उस व्यक्ति को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने पकड़ लिया, जो NSA डोभाल के घर की सुरक्षा में लगे थे।

Share.
Exit mobile version