समय भास्कर,जसराना। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन घरों के साथ मंदिरों में देवी भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों द्वारा मां के प्रथम रूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई।जसराना के साथ कस्बा पाढ़म में देवी मंदिरों में आस्था और श्रद्धा की भीड़ लगी रही। जसराना के मां कामाख्या धाम के साथ मां विंध्यवासिनी धाम,पथवारी माता मंदिर,माता टीला मंदिर में भक्तों ने पूजन अर्चन किया। कई मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया। जसराना के पुरानी टंकी परिसर के पास मां दुर्गा का पंडाल लगाया गया। इस दौरान हवन पूजन के साथ महा आरती का आयोजन किया। वहीं भक्तों द्वारा व्रत रख खुद के साथ परिवार के लिए सुख और समृद्धि की कामना की।
Trending
- प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
- HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
- दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
- CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
- नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
- रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
- नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
- क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान