फिरोजाबाद। थाना नगला सिंगी क्षेत्र के गांव गदल पुरा में खेत पर संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध किसान की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।गदलपुरा निवासी 65 वर्षीय मानसिंह पुत्र तेज सिंह गुरुवार की रात खेत पर काम कर रहे थे। खेत पर उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन खेत पर गए तो वह मृत अवस्था में पड़े थे।उनको खेत पर पड़ा देख परिवार के लोग हैरत में पड़ गए। पारिवारिजनों की माने तो उनके मुंह से झांग सा निकल रहा था। परिजनों ने उन्हें चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पारिवारिजनों का कहना है मानसिंह को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया होगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
Trending
- HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
- दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
- CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
- नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
- रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
- नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
- क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
- रीति तिवारी का शॉकिंग एविक्शन, मेकर्स पर उठे सवाल ?