Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिखाई सख्ती, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका
    फिरोजाबाद

    डीएम ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिखाई सख्ती, चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    समय भास्कर,फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत जिला स्वास्थ्य समिति व जिला क्वालिटी एश्योरेन्स समिति,कायाकल्प की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई,जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रोजेक्टर के माध्यम से एक-एक कर गहनता से समीक्षा की गई।

    बैठक में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वह स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार करें और इसका सीधा लाभ जनता तक पहुंचाऐं। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव कार्यक्रम को शत-प्रतिशत किए जाए कोई भी बच्चा निर्धारित लगने वाले टीकों से वंचित नहीं रहने पाए। एमओआईसी अपने क्षेत्र अंतर्गत जाकर रैंडम जाकर जांच करें कि आशा व एएनएम बच्चों के घर गईं भी है या नहीं सभी बच्चों को टीका लगा है या नहीं। बैठक के दौरान राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान लापारवाही व उदासीनता पाए जाने पर डा0 अलका व रोहित अग्रवाल का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।
    डीपीएम जसराना का भी वेतन रोकने के निर्देश दिए। चिकित्सीय कार्य में लापरवाही व ठीक से कार्य नहीं करने वाले कई स्वास्थ्य कर्मियों का भी अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि काम नही तो वेतन नही जो लोग अच्छे से कार्य नही करेंगे उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी को भी निर्देश दिए कि अगले माह तक विभिन्न पैरामीटर में सुधार नही हुए तो पूरे स्वास्थ्य विभाग का वेतन रोका जाएगा। जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी को भी लापरवाही नही करने दी जाएगी और जो लापरवाही करेगा उसको बख्शा नही जाएगा।
    जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि निरंतर स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करें और सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर शत प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराऐं। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी क्षय रोग  को निर्देश दिए कि वह टीवी के मरीजों का पूरा ध्यान रखें और उनके पौष्टिक भोजन की मिलने वाली धनराशि उनके बैंक खाते में समय से पहुंच जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि क्षय रोग के मरीजों को उनके पौष्टिक भोजन के लिए मिलने वाली धनराशि प्रतिमाह उनके बैंक खातों में पहुंच जानी चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, मुख्य चिकित्साधिकारी,मुख्य चिकित्साधीक्षक श्याम मोहन गुप्ता,जिला प्रबन्धक आलम समस्त अधीक्षक व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, समस्त ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक सहित समस्त जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleपुलिस ने 24 घंटे में सकुशल बरामद किया अपहृत युवक, 5 अपहरणकर्ताओं को पकड़ा
    Next Article हथेली में यहां होती है धन की रेखा

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.