Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»न्यायालय ने छेड़छाड़ के दोषी को 4 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई
    फिरोजाबाद

    न्यायालय ने छेड़छाड़ के दोषी को 4 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter
    फिरोजाबाद। न्यायालय ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के दोषी को 4 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने उस पर अर्थदंड लगाया। अर्थ दंड न देने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
    थाना खैरगढ़ के क्षेत्र सियावरी निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपने मां के यहां रहती है।वह 1 जनवरी 2018 को फिरोजाबाद कोचिंग पढ़ने जा रही थी। नगला पान सहाय के समीप पहले से खड़े सूरज यादव व उसके साथी ने बदनीयती से उसे पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। वह चीखी चिल्लाई तो वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। किशोरी ने घर आकर मामा को सारी बात बताई।
    मामा ने थाने पहुंच कर सूरज यादव पुत्र हरिशंकर निवासी नगला पान सहाय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।मुकदमा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक विशेष न्यायाधीश पोक्सो अवधेश कुमार सिंह की अदालत में चला।
    अभियोजन पक्ष की तरफ से मुकदमे की पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक अवधेश भारद्वाज ने बताया। मुकदमे के दौरान कई गवाहों ने गवाही दी। कई साक्ष्य न्यायालय के सामने प्रस्तुत किए गए।गवाहों की गवाही तथा साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने सूरज यादव को दोषी माना।न्यायालय ने सूरज को 4 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। उस पर ₹5000 अर्थदंड लगाया। अर्थ दंड ना देने पर उसे एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleरुपए मांगने पर युवक ने गला दबाकर की थी युवती की हत्या 
    Next Article मारपीट लूट के मामले में आठ लोग नामजद

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.