Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»फिरोजाबाद»शिकोहाबाद में व्यापारी नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर
    फिरोजाबाद

    शिकोहाबाद में व्यापारी नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    -पुलिस ने व्यापारी के भाई की तहरीर पर पांच के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

    शिकोहाबाद। बड़ा बाजार गुड़ मन्ड़ी स्थित परचून की दुकान पर भान्जे संजुल गुप्ता के साथ काम कर रहे थे। तभी देर रात व्यापारी नेता कुलदीप गुप्ता जोनू पर कुछ हमलावरों ने हाथों में लाठी,डंडे,सरिया और तमंचा लेकर हमला बोल दिया। मारपीट में कुलदीप गुप्ता और उनका भांजा गंभीर रुप से घायल हो गये। इस दौरान हमलावर ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर भी किया,लेकिन बाल-बाल बच गये। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।

    मामला शनिवार रात सवा दस बजे का है। कुलदीप गुप्ता अपने भांजे संजुल गुप्ता के साथ दुकान में सामान लगा रहे थे। तभी पांच लोग हाथों में लाठी, डंडा, सरिया और तमंचा लेकर पहुंचे और गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान एक युवक ने व्यापारी पर तमंचा से फायर किया, गनीमत रही कि निशाना चूक गया और बाल बाल बच गये। फायरिंग की आवाज और चीख पुकार सुन कर दुकानदार और मोहल्ले के लोग एकत्रित हुए तो हमलावर भाग गये।

    जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने घायल व्यापारी को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें प्राइवेट ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद ले गये। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। इधर जानकारी मिलते ही भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा अस्पताल पहुंच गये और उन्होंने नगर अध्यक्ष का हालचाल पूछा। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक से मामले में सख्त कार्यवाही के लिए कहा।

    पुलिस ने कुलदीप गुप्ता के भाई रामू गुप्ता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि व्यापारी के भाई की तहरीर पर अनजुल भदौरिया निवासी शंभूनगर,वोवी,गोलू,बिट्टू और पिंटू निवासी मोहल्ला खेड़ा के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleशादी का झांसा देकर फौजी ने किया युवती का शारीरिक शोषण
    Next Article प्राथमिक विद्यालय में ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.