Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»ग्वादर में बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी का आत्मघाती हमला
    Home

    ग्वादर में बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी का आत्मघाती हमला

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarAugust 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter
    • 4 चीनी नागरिक और पाकिस्तानी सेना के 9 जवानों सहित कुल 13 लोगों की हुई मौत 

    ग्वादर (बलूचिस्तान)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर में रविवार को चीनी इंजीनियरों के एक काफिले पर हथियारबंद विद्रोहियों ने हमला कर दिया। बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।बीएलए ने दावा किया किया उसकी मजीद ब्रिगेड के दो फिदायीनों ने इस हमले को अंजाम दिया, जिसमें 4 चीनी नागरिक और पाकिस्तानी सेना के 9 जवानों सहित कुल 13 लोगों की मौत हुई है। इस बीच कराची में स्थित चीनी वाणिज्य दूतावास ने इस हमले के मद्देनजर चीनी नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की।

    बीएलए की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि ‘ग्वादर में आज हुए आत्मघाती बम धमाके में मजीद ब्रिगेड के दो सदस्य दश्त निगोर के नवीद बलोच उर्फ असलम बलोच और गेश्कोर अवारन के मकबूल बलोच उर्फ कयाम ने चीनी इंजीनियरों के काफिले को निशाना बनाया।बीएलए ने दावा किया कि इस हमले में कम से कम 4 चीनी नागरिक और पाकिस्तानी सेा के 9 जवानों की मौत के साथ कई अन्य घायल हुए हैं और शुरुआती सूचनाओं के अनुसार हताहतों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

    स्थानीय अखबार ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार सुबह पाकिस्तान के बंदरगाह शहर ग्वादर (Gwadar) में धमाकों और गोलियों की आवाजें सुनाई दी,जहां मौके पर सभी सड़कें ट्रैफिक के लिए बंद कर दी गई।बलूचिस्तान पोस्ट ने एक मीडिया रिलीज का हवाला देते हुए बताया कि चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हमला सुबह करीब 9.30 बजे हुआ और उसके लगभग दो घंटे बाद भी भीषण गोलीबारी जारी थी।

    स्थानीय मीडिया की खबरों में बताया गया कि चीनी इंजीनियरों के काफिले पर यह हमला ग्वादर के फकीर कॉलोनी के पास हुआ। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अधिकारियों ने शहर को हाई अलर्ट पर रखा है और कथित तौर पर शहर में घुसने और निकलने के रास्तों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।

    #Pakistan Balochistan
    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleविधायक असीजा ने मुख्यमंत्री से की लखनऊ में मुलाकात
    Next Article संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से विवाहिता की मौत 

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.