Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»मुम्बई»जीवन को रोशन मीनार बनाने के लिए बचपन से ही सत्संग की राह पकड़े
    मुम्बई

    जीवन को रोशन मीनार बनाने के लिए बचपन से ही सत्संग की राह पकड़े

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    मुंबई।  अगर हम अपना जीवन रोशन मीनार बनाना चाहते हैं तो उसे बचपन से ही अच्छे विचारों के वातावरण से सिंचना होगा जो केवल सत्संग के द्वारा ही प्राप्त होते हैं।ये उद्गार निरंकारी प्रचारक श्री विजय मडगांवकर ने व्यक्त किए | संत निरंकारी सत्संग भवन, मलाड में रविवार, 16 अगस्त को आयोजित बाल संत समागम को सम्बोधित करने के लिए उन्हें चिपलून, जिला रत्नागिरी से विशेष रूप से बुलाया गया था। इस बाल संत समागम में अंधेरी से भायंदर तक के पश्चिम उपनगरों के बच्चों एवं उनके अभिभावकों समेत करीब 3000 श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

    उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान निरंकारी सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज हमें अपना जीवन रोशन मीनार जैसा बनाने की दिव्य सिखलाई प्रदान कर रहे हैं। इस तरह का उज्ज्वल एवं श्रेष्ठ जीवन बनाने के लिए हमें बचपन से ही प्रयास करने होंगे । स्वामी विवेकानंद जी एवं साने गुरुजी जैसे विभूतियों का जीवन महान बनने में उनकी माताओं ने उन्हें जो सर्वोत्तम संस्कार दिए उसका महत्वपूर्ण हिस्सा है । निरंकारी मिशन द्वारा चलाये जा रहे बाल सत्संग के माध्यम से बच्चों को नेक, आज्ञाकारी, माता-पिता एवं गुरुजनों का सम्मान करने वाले बनने की प्रेरणा प्राप्त होती है। आज संसार में फैला हुआ वैर, ईर्ष्या, नफ़रत का जो वातावरण है उसे प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण रूप में परिवर्तित करने के लिए बाल सत्संग महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। यहां प्राप्त होने वाली दिव्य सिखलाई नफ़रत की दीवारें गिराकर प्रेम के पुलों का निर्माण करती है | जिससे मानव एक दूसरे के करीब आ रहा है | इन दिव्य गुणों का फैलाव बढ़ते जाने से ही संसार में अमन चैन का वातावरण स्थापित हो पायेगा।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleदिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से रिकॉर्ड उच्च स्तर पर
    Next Article अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की विजिलेंस टीम ने फ़िर किया 1.09 करोड़ रुपये बिजली चोरी का पर्दाफ़ाश

    Related Posts

    नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश

    October 10, 2026

    मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया

    September 8, 2026

    छात्रा ने राखी बांधी तो डीएम जितेंद्र प्रताप ने निभाया भाई का फर्ज

    August 27, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.