Close Menu
    Pages
    • My account
    • Samay Bhaskar Homepage
    • Web Stories
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन
    • HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन
    • दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन
    • CJP Protest: भाजपा का फ्लॉप शो का दावा, रिहाई के बाद प्रेस वार्ता
    • नवरात्रि से पहले जय मां बेहड़ वाली धाम पहुंचे डीएम और एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
    • रामायण के निर्माता नमित मल्होत्रा की कंपनी के मुंबई दफ्तरों पर आयकर विभाग की तलाशी
    • नाना पाटेकर सिनेमा का एक बेबाक युग समाप्त
    • क्या सच में आएगी Drishyam 4, 2 दिन में ₹177 करोड़ का तूफान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    समय भास्कर
    • Home
    • देश
    • राज्य-शहर
      • हरियाणा
      • मुम्बई
      • आगरा
      • फिरोजाबाद
    • विदेश
    • समय भास्कर सिनेमा
      • OTT
      • TV
    • स्पोर्ट्स
    • बिजनेस
    • लाइफ़स्टाइल
    • धर्म
    • Tech
    • Web Stories
    • E-Paper
    समय भास्कर
    Home»Home»टीबी रोगियों को वितरित की पोषण किट
    Home

    टीबी रोगियों को वितरित की पोषण किट

    Samay BhaskarBy Samay BhaskarApril 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter

    फिरोजाबाद । राष्ट्रीय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत बृहस्पतिवार को डीटीओ कार्यालय के प्रांगण में आइओसीएल कर्मियों ने गोद लिए 75 टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित की।
    सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह ने निक्षय मित्र के रूप में टीबी उन्मूलन के लिए कार्य कर रही संस्थाओं की सराहना की| उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 तक जनपद को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं| आओसीएल द्वारा 75 टीबी मरीजों को गोद लेकर, पोषण किट देने के साथ भावनात्मक सहयोग देना सराहनीय कार्य है|
    डीटीओ डॉ बृजमोहन ने क्षय रोगियों को बताया कि वह लगातार दवा का सेवन करें और समय-समय पर चिकित्सक से परामर्श लेकर अपने और आसपास के संपर्क में रहने वाले लोगों की जांच अवश्य करवाएं। नियमित दवा के साथ पोषण आहार अवश्य लें जिससे वह शीघ्र स्वस्थ हो सकें।
    कार्यक्रम में आइओसीएल के उप महाप्रबंधक उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन अमन सिन्हा ने टीबी मरीजों को पुष्टाहार वितरण किया। उन्होंने कहा कि क्षय रोग के खिलाफ आंदोलन जरूरी है तभी क्षय रोग मुक्त भारत का संकल्प पूरा हो सकेगा।
    डीपीपीसीएम मनीष यादव ने कहा कि विभाग के प्रयासों से क्षय रोगियों को गोद लिए जाने का अभियान जारी है, अभियान के तहत गोद लिए गए रोगियों को भावनात्मक और सामाजिक सहयोग के साथ ही हर माह पुष्टाहार भी उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि टीबी की जांच और उपचार पूरी तरह निशुल्क है इसलिए संभावित लक्षण वाले लोग टीबी की तुरंत जांच कराएं।
    समारोह में एसीएमओ डॉ अशोक कुमार तथा आइओसीएल के सौरव सोनी आगरा डिवीजन, अरुण कुमार वरिष्ठ प्रबंधक आगरा तथा शिव प्रभु, पंकज आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
    मौसमी (21) काल्पनिक नाम जनपद निवासी ने बताया कि टीबी का उपचार लगातार नहीं करने पर डॉक्टर ने एमडीआर रोगी बताया है। मौसमी को दो वर्ष पहले टीबी हुआ था, लेकिन इलाज बीच में छोड़ देने से वह एमडीआर टीबी रोगी हो गयी| जिसकी जानकारी तीन माह पहले ही दुबारा जाँच कराने पर हुयी है| फरवरी माह में आइओसीएल ने उसको गोद लेकर पोषण किट दी थी और आज भी पोषण किट लेने के लिए आई है। मौसमी ने कहा कि उसका उपचार बीच में छूट जाने से उसकी स्थिति खराब हो गई थी लेकिन अभी तीन माह से लगातार दवा का सेवन जारी है और डॉक्टर ने 18 माह तक दवा खाने के लिए कहा है।
    टीबी विभाग के राहुल, प्रमेंद्र, प्रमोद, अशोक आदि भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter
    Previous Articleपोक्सो एक्ट के तहत 10 वर्ष का कारावास
    Next Article टीबी रोगियों को वितरित की पोषण किट

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु को दी ₹15,600 करोड़ की सौगात, मेट्रो-रेलवे समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन

    November 13, 2026

    HorrorCon India 2026: दिल्ली में 31 अक्टूबर से होगा आयोजन

    October 16, 2026

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा कोई प्रदर्शन

    October 14, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    Copyright © 2023-24 Samay Bhaskar Private Limited. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.